जानकारी के अनुसार इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर दो नागरिकों को हिरासत में लिया गया है। बैंकॉक से लाए गए बैग से राइफल्स स्कोप के 250 टुकड़े बरामद हुए हैं। राइफल्सस्कोप आयात के लिए एक प्रतिबंधित वस्तु है। जिसमें शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई का प्रावधान है।
इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर गुरुवार को दो भारतीय नागरिकों को राइफल्स स्कोप के 250 टुकड़ों के साथ हिरासत में लिया है। यह टुकड़े बैकॉक से उनके द्वारा लाए गए सामान से बरामद हुए हैं। आयात के लिए यह प्रतिबंधित वस्तु होने के चलते अधिकारी दोनों से पूछताछ में जुटे हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर दो नागरिकों को हिरासत में लिया गया है। बैंकॉक से लाए गए बैग से राइफल्स स्कोप के 250 टुकड़े बरामद हुए हैं। राइफल्सस्कोप आयात के लिए एक प्रतिबंधित वस्तु है। जिसमें शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई का प्रावधान है। हिरासत में लिए गए नागरिक भारतीय हैं। अधिकारी दोनों से पूछताछ कर रहे हैं।