फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहली दिल्ली: नौवीं की छात्रा ने बहुमंजिला इमारत से छलांग लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखा- पढ़ना नहीं चाहती

Mon, 03 Jul 2023 09:59 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गार्ड ने बताया कि वह तड़के घटनास्थल के पास से गुजर रहा था, इसी दौरान छात्रा का शव देखा। शोर मचाने पर सभी आ गए लेकिन छात्रा के माता-पिता नहीं आए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

द्वारका नार्थ इलाके में सोमवार तड़के नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा ने इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय परिसर की बहुमंजिला इमारत से छलांग लगाकर जान दे दी। उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने लिखा है कि वह पढ़ना नहीं चाहती है, इसलिए खुदकुशी कर रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

छात्रा इसी परिसर में अपने परिजनों के साथ चौथी मंजिल पर रहती थी। सोमवार तड़के परिसर के गार्ड ने छात्रा का शव देखकर उसके परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। छात्रा ने अपने घर के दरवाजे को बाहर से बंद कर छत पर गई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया।

गार्ड ने बताया कि वह तड़के घटनास्थल के पास से गुजर रहा था, इसी दौरान छात्रा का शव देखा। शोर मचाने पर सभी आ गए लेकिन छात्रा के माता-पिता नहीं आए। बाद में पता चला कि उनके फ्लैट का दरवाजा बाहर से बंद है। 
विज्ञापन

छानबीन में पता चला कि छात्रा के पिता संस्थान में ही कार्यरत हैं। किशोरी तीन बहनों में सबसे छोटी थी। उसकी बड़ी बहन दिल्ली से बाहर नर्सिंग कोर्स कर रही है। दूसरी बहन 11वीं कक्षा की छात्रा है। जबकि वह नौवीं कक्षा में पढ़ती थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें