दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने रविवार को कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन से करीब पांच लाख रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को दिल्ली के कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर आठ के पास एक बैग लावारिस हालत मिला। सीआईएसएफ जवान ने जब बैग की जांच की तो पाया कि यह 500 रुपये के नकली नोटों से भरा हुआ था।