फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: गुरुग्राम में स्कूल वैन के नीचे आने से बच्चे की मौत, चालक की गलती से हुआ हादसा, परिजनों ने लगाया ये आरोप

Tue, 19 Apr 2022 06:07 PM IST
आकाश दुबे एएनआई, दिल्ली

सार

गुरुग्राम के खेड़की दौला थाना के एसएचओ राजेंद्र ने बताया बच्चा लिटिल ड्रीम वर्ल्ड स्कूल में केजी का छात्रा था। जब स्कूल की वैन से वह नीचे उतरा तो ड्राइवर की गलती के कारण वह वैन के नीचे आ गया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम के शिकोहपुर में मंगलवार को अपने घर के पास उतरते समय स्कूल वैन की चपेट में आने से चार वर्षीय छात्र की मौत हो गई। परिजन आनन-फानन बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जहां कुछ समय बाद बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन


गुरुग्राम के खेड़की दौला थाना के एसएचओ राजेंद्र ने बताया बच्चा लिटिल ड्रीम वर्ल्ड स्कूल में केजी का छात्रा था। बच्चा जब स्कूल की वैन से नीचे उतरा तो ड्राइवर की गलती के कारण वह वैन के नीचे आ गया। जिसके बाद बच्चे को अस्पताल लेकर जाया गया। जहां बच्चे की कुछ समय बाद मृत्यु हो गई। वहीं बच्चे के परिवार वालों ने अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें