फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ बारिश, गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठिठुरन

Sat, 08 Jan 2022 07:50 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग ने ओलावृष्टि की संभावना जताई है। इस पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 9 जनवरी तक बारिश होगी। 
विज्ञापन
दिल्ली में फीरोजशाह रोड पर बारिश - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीती रात से ही दिल्ली-एनसीआर में बारिश चल रही है। देर रात झमाझम बारिश हुई। हल्की-तेज बूंदाबांदी के साथ हवाएं अभी भी चल रही हैं। ये ठिठुरन को बढ़ाने वाली हैं। इससे तापमान में गिरावट आएगी। शुक्र है कि आज होने वाली बारिश से कम से कम दिल्ली में लोगों को जाम की समस्या ले जूझना नहीं पड़ेगा क्योंकि आज और कल कर्फ्यू है जो सोमवार सवेरे तक जारी रहने वाला है। 

विज्ञापन

 
वैसे मौसम विभाग ने पहले ही बताया था कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली में शनिवार को तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। बारिश के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी भी चलेंगी। मौसम विभाग ने ओलावृष्टि की संभावना जताई है। इससे लोगों को कड़ाके की सर्दी का एहसास होगा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 9 जनवरी तक बारिश होगी। 

विज्ञापन

शुक्रवार को भी दिल्ली में बादल छाए रहे। सुबह के समय हल्की धूप खिली लेकिन उसके बाद बादलों ने डेरा डाल लिया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 20.1 और न्यूनतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री अधिक 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ने के बाद भी सर्दी ने ठिठुराया। 

बृहस्पतिवार को भी तापमान में बढ़ोतरी देखी गई थी। सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री पीतमपुरा और स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में दर्ज किया गया। शुक्रवार को दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में सुबह के समय हल्की धुंध देखने को मिली। सुबह 10 बजे आसमान में बादल छंटने के बाद धूप निकली लेकिन दोपहर में फिर बादलों ने डेरा डाल लिया। 

पूर्वानुमान

बादल छाए रहने और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। 
अधिकतम तापमान-20.1 डिग्री
न्यूनतम तापमान-13.5 डिग्री
08 जनवरी को सूर्यास्त शाम 5.41 मिनट09 जनवरी को सूर्यादय सुबह 7.15 मिनट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें