फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृपया कचरा न फेंके: इंडिया गेट और कर्तव्य पथ पर गंदगी करने वालों के कटेंगे चालान, NDMC ने शुरू किया अभियान

Sun, 19 Feb 2023 09:48 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इसका उद्देश्य इंडिया गेट व कर्तव्य पथ के आसपास के परिवेश को साफ रखना है और विक्रेताओं को अवैध रूप से सामान बेचने या सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण नहीं करने देना है। 
विज्ञापन
कर्तव्य पथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) ने इंडिया गेट व कर्तव्य पथ व उनके आसपास गंदगी करने वालों और अवैध तौर पर सामान बेचने वाले विक्रेताओं के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार किया है। 

विज्ञापन

स्वच्छता की बेहतर स्थिति और सार्वजनिक स्वच्छता को बनाए रखने के लिए रविवार से इंडिया गेट और कर्तव्य पथ के आसपास के क्षेत्र में गंदगी विरोधी और अवैध तौर पर सामान बेचने वालों के खिलाफ अभियान शुरू किया है। इसके अलावा एनडीएमसी की टीमों ने इस क्षेत्र में खुले में कचरा फेंकने वालों के चालान भी करने की शुरूआत की है।

एनडीएमसी ने सार्वजनिक स्थानों की विरूपता, अतिक्रमण, गंदगी फैलाने और थूकने वालों के खिलाफ नियमित रूप से अभियान चलाने के लिए स्वास्थ्य, प्रवर्तन और सुरक्षा विभागों की समर्पित टीमों को भी शामिल किया हुआ है। इसका उद्देश्य इंडिया गेट व कर्तव्य पथ के आसपास के परिवेश को साफ रखना है और विक्रेताओं को अवैध रूप से सामान बेचने या सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण नहीं करने देना है। इस कड़ी में यहां अभियान शुरू किया गया है। 
विज्ञापन

एनडीएमसी का कहना है कि यहां सप्ताहांत में हजारों लोग पुनर्निर्मित कर्तव्य पथ और इंडिया गेट क्षेत्र में घूमने आते हैं। एनडीएमसी ने विक्रेताओं को निर्धारित वेंडिंग जोन में साइट आवंटित की है। छह जोन मान सिंह रोड, सी हेक्सागन और रफी मार्ग के करीब बनाए गए है। इसके बावजूद यहां कुछ विक्रेता अवैध तौर पर सामान बेचने आ जाते हैं। एनडीएमसी ने टीमों को विक्रेताओं के दस्तावेजों की जांच करने और यहां अवैध कब्जा होने से रोकने का कार्य सौंपा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें