दिल्ली के तुगलकाबाद विधानसभा क्षेत्र के छूरिया मोहल्ला में एक घर का प्लास्टर गिर गया। गिरने से बच्चे की मौत हो गई और माता-पिता समेत पांच घायल हो गए हैं।
दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में एक हादसा सामने आया है। जहां घर के अंदर छत का प्लास्टर गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई और माता पिता समेत पांच लोघ घायल हो गए। आज सुबह सात बजकर 49 मिनट पर पुलिस स्टेशन कालका जी डीडी नंबर 25A पर एक पीसीआर मिली।
विज्ञापन
कॉल करने वाले ने बताया कि छत गिर गई है। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि घटना तुगलकाबाद गांव के बाल्मीकि मंदिर के पास चुरिया मोहल्ले में हुई है। यह घटना रात के करीब 3 बजे हुई। यह एक बाड़ा टाइप की जगह है। जहां सिंगल स्टोरी कमरे बने हुए हैं जो बहुत पुराने हैं।
एक कमरे की छत का प्लास्टर नीचे सो रहे परिवार के सदस्यों पर गिर गया। परिवार के सदस्य सोनू पुत्र भूरे खान उसकी पत्नी और तीन बच्चे जिनकी उम्र नौ साल, पांच साल और चौर साल है। घायल हो गए। वहीं एक बच्चा जिसकी उम्र दो महीने थी। उसका नाम इकरा है। उसकी मौत हो गई। सभी का एम्स में इलाज चल रहा है।