फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई : 10वीं-12वीं की पूरक परीक्षाओं की फाइनल डेटशीट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
10वीं की परीक्षाएं 15 से 22 जुलाई तक, 12वीं की एक ही दिन 15 जुलाई को होंगी
विज्ञापन


बोर्ड ने जून की शुरुआत में संभावित तिथियां की थी जारी
अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने लिस्ट ऑफ कैंडिडेट (एलओसी) जमा होने के बाद दसवीं व बारहवीं की पूरक परीक्षाओं की अंतिम तिथियां जारी कर दी है। जून की शुरुआत में बोर्ड ने संभावित तिथियां जारी की थी। मुख्य परीक्षाओं की तरह इस परीक्षा में भी परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया जाएगा। दसवीं की पूरक परीक्षा 15 से शुरू होकर 22 जुलाई को समाप्त होगी। वहीं, बारहवीं के सभी विषयों की परीक्षा एक ही दिन 15 जुलाई को ही आयोजित की जाएंगी।
दसवीं की अधिकतर परीक्षाओं की समयावधि सुबह 10:30 बजे से 1.30 रहेगी, लेकिन 22 जुलाई को कंप्यूटर एप्लिकेशन और इंर्फोमेशन टेक्नोलॉजी की परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी। बारहवीं के मुख्य विषयों की पूरक परीक्षा सुबह 10:30 बजे से 1:30 बजे तक होगी, लेकिन हिंदुस्तानी म्यूजिक, पेटिंग, कॉर्मिशयल आर्ट, कथक, भरतनाट्यम, ओडिसी, योग, आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस की परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीएसई की ओर से दसवीं व बारहवीं का परीक्षा परिणाम 13 मई को घोषित किया गया था। इस साल देशभर से दसवीं में 1,32,337 और बारहवीं में 1,22,170 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई है। बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि परीक्षा केंद्र में किसी प्रकार के संचार उपकरण के प्रयोग की मनाही होगी। यदि कोई किसी तरह के उपकरण का उपयोग करते पाया जाता है तो उसके खिलाफ नकल करने के मामलों के तहत कार्रवाई की जाएगी। दसवीं की परीक्षा 15 जुलाई को सामाजिक विज्ञान के पेपर के साथ शुरू हो जाएगी। इसके बाद 16 जुलाई को हिंंदी, 18 जुलाई को विज्ञान, 19 जुलाई को गणित स्टैंडर्ड व बेसिक, 20 जुलाई को अंग्रेजी, व 22 जुलाई को ऊर्दू समेत अन्य क्षेत्रीय भाषाओं, संस्कृत, व कंप्यूटर ऐप्लिकेशन, इंर्फोमेशन टेक्नोलॉजी के पेपर के साथ समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें