फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत गोपालदास पर भड़काऊ भाषण देने का केस दर्ज

Sun, 28 Sep 2014 02:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के पार्लियामेंट थाना पुलिस ने संत गोपालदास और उनके 29 समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ भड़काऊ भाषण देने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है। शुक्रवार को पटियाला कोर्ट में सभी को पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


नई दिल्ली जिला पुलिस के अनुसार गो हत्या के विरोध में समर्थकों के साथ संत गोपालदास काफी समय से जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे थे। शुक्रवार दोपहर वे समर्थकों के साथ भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय पहुंच गए।

आरोप है कि यहां उन्होंने काफी देर तक धार्मिक भावनाओं को भड़काने व माहौल खराब करने वाला भाषण दिया। संत गोपालदास के प्रदर्शन के चलते अशोक रोड व अशोक रोड गोलचक्कर पर काफी देर तक ट्रैफिक जाम हो गया था, जिसकी वजह से पुलिस को ट्रैफिक डायवर्जन करना पड़ा।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस संत गोपालदास और उनके समर्थकों को हिरासत में लेकर पार्लियामेंट थाने ले गई। पुलिस ने सभी के खिलाफ धार्मिक सद्भावना को खराब करने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें