फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर सिटी की महिलाओं के पास होगा अपना बैंक

Sun, 28 Sep 2014 01:22 AM IST
यशलोक सिंह/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीआर का पहला महिला बैंक गुड़गांव में खुलने जा रहा है। इसका फायदा यहां की आधी आबादी होगा। इस बैंक का लक्ष्य महिला सशक्तिकरण है। बैंक की नीति ‘महिला सशक्तिकरण, भारत का सशक्तिकरण’ है।
विज्ञापन


इस बैंक की खासियत यह है कि यहां महिलाओं को कई प्रकार की विशेष सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। जो अन्य बैंकों में उनके लिए उपलब्ध नहीं है।

भारत सरकार की बैंकिंग नीति के तहत भारतीय महिला बैंक देश भर में अब तक 26 शाखाएं खोल चुका है। 27वीं शाखा गुड़गांव के सेक्टर-31 में खुलने जा रही है। इसका उद्घाटन भारतीय महिला बैंक लिमिटेड की चेयरमैन व एमडी ऊषा अनंतासुब्रमणियम सोमवार को करेंगी। जो एनसीआर में इस बैंक की पहली ब्रांच होगी।

इस बैंक को खोलने की प्रक्रिया पांच अगस्त, 2013 में शुरू हुई थी। भारतीय रिजर्ब बैंक ने इसे अपना लाइसेंस 25 सितंबर, 2013 को प्रदान किया। इसका कॉरपोरेट ऑफिस आईएफसीआई टॉवर नेहरू प्लेस दिल्ली में है। बैंक का लक्ष्य इस वित्तीय वर्ष के अंत तक 55 से 60 शाखाएं खोलने का है।
विज्ञापन


भारतीय महिला बैंक की ओर से महिलाओं को सेल्फ हेल्प ग्रुप सहित उद्योग लगाने के लिए सस्ते में ऋण मुहैया कराया जाएगा। वहीं जो भी महिलाएं अपना किसी भी प्रकार का रोजगार शुरू करना चाहती हैं उन्हें भी कम ब्याज पर कर्ज प्रदान किया जाएगा।

बैंक का मानना है कि आमतौर पर महिलाएं आज भी आर्थिक तौर पर काफी पिछड़ी हुई हैं। इस मामले में उनकी उपेक्षा भी हो रही है। बैंक का मकसद इस प्रकार की धारणा को खत्म करना है। जिससे वह आर्थिक तौर पर मजबूत हो सकें। यहां कोर बैंकिंग और एटीएम की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

सभी वर्ग की महिलाओं पर फोकस
यह बैंक महिलाओं के सभी वर्गों पर फोकस करता है। ग्रामीण और शहरी गरीब महिलाओं पर विशेष ध्यान है। यहां से महिलाओं को डे केयर चाइल्ड सेंटर, केटरिंग सेंटर सहित अन्य व्यवसाय शुरू करने के प्रति प्रोत्साहित किया जाता है। बीएमबी एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (एसबीआईसीपीएसएल) के साथ करार कर चुका है।

इसके तहत ह्वाइट लेबल क्रेडिट कार्ड की सुविधा भी ग्राहकों के लिए मुहैया है। महिला खाता धारकों को बीमा मुहैया कराने के लिए न्यू इंडिया एंश्योरेंस कंपनी के साथ करार है। इंस्टीट्यूट्स ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया और इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के साथ करार किया गया है। जिससे पढ़ाई करने वालों को वित्तीय सहायता दी जा सके।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें