फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैदी पर गर्म तेल डालने वालों पर केस

Wed, 06 Aug 2014 08:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद की नीमका जेल में बंद कैदी पर हुए हमले के मामले में थाना सदर बल्लभगढ़ पुलिस ने पांच कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 3 अगस्त को नीमका जेल में कुछ कैदियों ने एक कैदी को जमकर पीटा था और उस पर गर्म तरल पदार्थ फेंककर गर्म पाइप से गोदा था।
विज्ञापन


पलवल के चिरवाड़ी गांव निवासी मेहर चंद्र अपनी पत्नी की दहेज हत्या के आरोप है में नीमका जेल में बंद है। उसने 5 अगस्त को थाना सदर बल्लभगढ़ पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 3 अगस्त को वह जेल के बैरक नंबर-4 से जा रहा था।

पढ़ें- मर्डर करने आए बदमाशों से पुलिस की जबर्दस्त मुठभेड़

इसी दौरान ज्ञानी उर्फ सुनील, आकाश, हितेश, धर्मेंद्र और ललित ने उसे पकड़ कर मारना शुरू कर दिया और उस पर कोई गर्म पदार्थ फेंक दिया। इस दौरान उन्होंने एक गर्म लोहे के पाइप से उसके बाएं हाथ पर गोदा। मेहर चंद्र की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि मेहर चंद्र(26) करीब डेढ़ साल से पत्नी की दहेज हत्या के आरोप में नीमका में बंद है। हमले के दौरान उसे बचाने दो कैदी विवेक और रंधीर भी आए। विवेक के सिर और रंधीर की गर्दन पर चोट आई थी।

घटना के बाद तीनों घायलों को बीके अस्पताल में मेडिकल के लिए लाया गया था। मेहर चंद्र का आरोप है कि हमलावर कैदियों में से कई हत्या के आरोपी हैं। इन लोगों ने फरवरी माह में भी उसके साथ मारपीट की थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें