फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान के दो छात्रों पर दनकौर कोतवाली में मुकदमा दर्ज

Sun, 22 Dec 2019 05:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, दनकौर 
विज्ञापन
नोेएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नोएडा इंटरनेशनल युनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे अफगानिस्तान के दो छात्रों पर फर्जी कागजात पर दाखिला लेने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने शनिवार को युनिवर्सिटी के कुल सहसचिव की शिकायत पर छात्रों के खिलाफ केस दर्ज किया है। केस दर्ज होने के बाद से दोनों विदेशी छात्र फरार हो गए हैं। 

विज्ञापन


कुल सहसचिव कुलदीप कुमार ने कहा है कि विश्वविद्यालय में दाखिला सत्यापन की प्रक्रिया चल रही थी। मूलरूप से अफगानिस्तान निवासी साबिर शाह और मुस्लिम बादशाह ने विश्वविद्यालय के बीबीए कोर्स में दाखिला लिया था। जो कैंपस में रहकर दूसरे वर्ष की पढ़ाई कर रहे हैं। 

विश्वविद्यालय में दाखिला सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है। सत्यापन के दौरान अधिकारियों को दोनों छात्रों की मार्कशीट संदिग्ध लगी। अधिकारियों ने दोनों छात्रों की मार्कशीट को शारदा विश्वविद्यालय में सत्यापन के लिए भेजा। छात्रों की मार्कशीट को फर्जी साबित होने के बाद दोनों छात्रों के खिलाफ दनकौर पुलिस से शिकायत की गई है। 
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी अखिलेश प्रधान का कहना है कि विश्वविद्यालय के कुल सह सचिव की शिकायत पर दोनों छात्रों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें