फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के स्कूलों में पढ़ाया जाएगा वैदिक गणित, शैक्षिक सत्र 2020-21 में होगा लागू

Sun, 22 Dec 2019 05:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा सीमा शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

हरियाणा शिक्षा बोर्ड के तहत सरकारी और निजी स्कूलों में वैदिक गणित की भी पढ़ाई होगी। तीसरी से 10वीं कक्षा तक का पाठ्यक्रम तैयार कर लिया गया है। इस पाठ्यक्रम को शैक्षिक सत्र 2020-21 में स्कूली शिक्षा में लागू करने के लिए प्रदेश शिक्षा विभाग को भेज दिया गया है। फिलहाल अभी प्रोजेक्ट वर्क के माध्यम से छात्रों को भारतीय पारंपरिक गणित के पहलुओं से रूबरू करवाया जा रहा है।

विज्ञापन


शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के राष्ट्रीय सचिव अतुल कोठारी के मुताबिक, वैदिक गणित को देशभर के स्कूली पाठ्यक्रम में लागू करने के लिए केंद्र सरकार को इससे पहले सुझाव दिया गया था। इसके अलावा नई शिक्षा नीति में भी शिक्षाविदों ने वैदिक गणित को शामिल करने की सिफारिश कर रखी है। हरियाणा के स्कूलों में वैदिक गणित के माध्यम से पढ़ाई करवाने से पहले जिलास्तर पर 1500 शिक्षकों को विशेष ट्रेनिंग दी गई है। साथ ही पीजीटी के 920 लेक्चरार को भी ट्रेनिंग दी गई है।

शिक्षकों ने ट्रेनिंग के आधार पर सुझाव दिया है कि यदि वैदिक गणित पाठ्यक्रम लागू होता है तो फिर बच्चे गणित विषय से बिल्कुल नहीं डरेंगे। गणित की परीक्षा में फेल का प्रतिशत कम हो जाएगा। इसके अलावा सीबीएसई द्वारा शुरू किए गए गणित के दो पेपर (बेसिक और स्टैंडर्ड मैथ्स) भी नहीं लाने पड़ेंगे, क्योंकि वैदिक गणित में बेहद आसानी से गणित को समझाया जा सकता है।
विज्ञापन


प्रदेश शिक्षा विभाग को सौंपी रिपोर्ट
शिक्षाविद राकेश भाटिया और डॉ. कैलाश विश्वकर्मा के मुताबिक, वैदिक गणित का पाठ्यक्रम समेेत रिपोर्ट प्रदेश शिक्षा विभाग को सौंप दी गई है। इसके अलावा यूपी, राजस्थान के स्कूलों के लिए पाठ्यक्रम बनाने पर काम हो रहा है। वैदिक गणित को लेकर ही दिल्ली में रविवार से तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय वैदिक गणित सम्मेलन 2019 आयोजित होने जा रहा है। इसमें देशभर से वैदिक गणित शिक्षाविद भाग लेंगे।

70 फीसदी छात्र गणित को हौव्वा मानते हैं : सर्वे
केंद्र सरकार ने दो साल पहले तीसरी, 5वीं, 8वीं व 10वीं कक्षा के छात्रों पर गणित को लेकर सर्वे करवाया था। इस सर्वे रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि गणित को करीब 70 फीसदी छात्र हौव्वा मानते हैं। 10वीं तक बेहद मुश्किल तक गणित की पढ़ाई कर पाते हैं। इसी डर के चलते छात्र 10वीं के बाद गणित विषय को पढ़ाई में शामिल नहीं करते हैं। इसी सर्वे के बाद सीबीएसई 2019-20 से गणित के दो पेपर लेकर आया। इसमें सामान्य डिग्री प्रोग्राम की पढ़ाई करने वाले छात्र बेसिक और साइंस, इंजीनियरिंग व कॉमर्स में पढ़ाई करने वाले स्टैंडर्ड मैथ ले सकते है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें