फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur: एनएच-334 पर कार अनियंत्रित होकर खंभे से टकराकर खाई में गिरी, हादसे में चार युवक घायल

Wed, 14 Feb 2024 10:10 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

कार सवार किसी काम से मेरठ से हापुड़ आ रहे थे। जैसे ही उनकी कार एनएच-334 स्थित गांव श्यामपुर कट के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर पोल से टकराकर पास ही खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त खड़ी कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ जिले के थाना देहात क्षेत्र के एनएच-334 स्थित गांव श्यामपुर कट के पास एक कार अनियंत्रित होकर पोल से टकराकर खाई में जा गिरी। इसमें कार सवार चार युवक घायल हो गए। सड़क दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार की शाम को जिला मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट के मोहल्ला जाकिर कॉलोनी निवासी फरमान, आसिफ, ऋषभ व अमर किसी काम से कार में सवार होकर मेरठ से हापुड़ आ रहे थे। जैसे ही उनकी कार एनएच-334 स्थित गांव श्यामपुर कट के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर पोल से टकराकर पास ही खाई में जा गिरी। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को देते हुए घायलों को कार से बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें