फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवारों ने प्रॉपर्टी डीलर-मिस्त्री पर बरसाईं गोलियां

Thu, 29 May 2014 12:16 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार सुबह 11 बजे एनएच-24 पर दहशत फैल गयी। दिनदहाड़े बदमाशों ने काजीपुरा कट के पास हाईटेक इंस्टीट्यूट के सामने स्कूटर सवार बोरिंग मिस्त्री के पैरों में पांच गोलियां मारी। मिस्त्री को बचाने आए गुड़गांव निवासी प्रॉपर्टी डीलर भी बदमाशों की गोली निशाना बने। एक गोली उनके सीने तथा दूसरी कार में मारकर हमलावर भाग गए।
विज्ञापन


दोनों घायलों को कोलंबिया एशिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान लंबा जाम लग गया। देर रात तक यह साफ नहीं हो सका था कि मामला रोडरेज का है या रंजिश का।

घायल बोरिंग मिसी वाजिद ने पुलिस को बताया कि वह पिलखुवा के पबला गांव का रहने वाला है। कई सालों से मसूरी केजवाईंपुरा गांव में रहता है। वह स्कूटर से लालकुआं जा रहा था। पीछे से आए कार सवारों ने स्कूटर में टक्कर मारकर सड़क पर गिरा दिया और गोलियां बरसा दीं।
विज्ञापन


चार गोलियां उसके पैरों में लगीं और एक पैर को छूती हुई निकल गई। बदमाशों ने उसे कार में खींचने की कोशिश की। इसी दौरान वहां से गुजर रहे गुड़गांव के प्रॉपर्टी डीलर विनोद शर्मा बहादुरी दिखाते हुए बचाने कार से उतरे। बदमाशों ने विनोद शर्मा पर भी दो फायर किए।

एक गोली विनोद शर्मा के सीने में तथा दूसरी उनकी कार में लगी। इसके बाद फायरिंग करते हुए बदमाश नोएडा की तरफ भाग गए। इस दौरान लोगों का हुजूम लग गया। मसूरी और कविनगर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। वाजिद के पिता साबिर अली ने मसूरी थाने में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें