दिल्ली विश्वविद्यालय में मौजूदा सत्र में जारी बीए वोकेशनल कोर्सेज में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का अंतिम दिन आज है।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 सितंबर शाम छ बजे समाप्त हो जाएगी। हालांकि आवेदक आवेदन शुल्क का भुगतान शनिवार रात 11 बजे तक जमा करा सकेंगे। इन कोर्सेज में ऑनलाइन आवेदन डीयू की वेबसाइट से किया जा सकता है।
बीते सप्ताह तीन सितंबर से शुरू हुई दाखिला प्रक्रिया के तहत अब तक लगभग 350 सीटों केलिए लगभग 1200 आवेदन आ चुके हैं। शनिवार को अंतिम दिन होने के कारण प्रशासन ने परेशानी से बचने के लिए समय से आवेदन करने की सलाह दी है।
उल्लेखनीय है कि चार कॉलेजों में यूजी व एडवांस डिप्लोमा स्तर केसात कोर्सेज शुरू किए गए हैं। इन कोर्सेज में आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। पहली मेरिट लिस्ट 14 सितंबर को आएगी जिसकेआधार पर 15 सितंबर से दाखिले शुरू होंगे।