फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग छात्रों की मेरिट लिस्ट जारी, विभाग में 6 अगस्त को रिपोर्ट करनी होगी

Fri, 05 Aug 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में पीजी (पोस्ट ग्रेजुएशन) की दाखिला प्रक्रिया के अंतर्गत दिव्यांग श्रेणी के छात्रों खाली सीटों के लिए मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। 
विज्ञापन


अब मेरिट लिस्ट में आने वाले दिव्यांग श्रेणी के छात्रों को सेंटर-विभाग में छह अगस्त दोपहर 12 बजे से पहले संपर्क करना होगा। मेरिट लिस्ट जारी किए जाने के बाद इन छात्रों के लिए अलग से दिशा-निर्देश दिए गए हैं। 

इस श्रेणी के छात्रों को सहूलियत देने के लिए ही यह दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। छह अगस्त को विभाग या सेंटर में संपर्ककरने पर छात्रों को अपनी दिव्यांगता की जानकारी देनी होगी। 
विज्ञापन


जिसके तहत उन्हें बताना होगा कि वह दृष्टिबाधिता केशिकार हैं या फिर सुन नहीं सकते, या वह अन्य किसी प्रकार की दिव्यांगता केशिकार हैं। इसके बाद संबंधित सेंटर व विभाग दिव्यांगता की सब कैटेगिरी के मुताबिक आठ अगस्त को एक दाखिला सूची जारी करेगा। 

जिसे विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराया जाएगा। इस दाखिला सूची में आने वाले छात्रों को दाखिले के लिए दुबारा से संबंधित विभाग व सेंटर पर संपर्क करेगा। इस प्रक्रिया के बाद रिपोर्टिंग सेंटर उन्हें कॉलेज व विभाग आवंटित करेगा। दिव्यांग छात्रों के लिए दाखिला प्रक्रिया 11 अगस्त तक जारी रहेगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें