महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) ने स्नातकोत्तर कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन की तिथि को बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 18 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। दाखिले की पहली कट ऑफ लिस्ट 20 जुलाई को जारी की जाएगी।
संभावना जताई जा रही है कि इस बढ़ी तिथि के बीच ही स्नातक का फाइनल रिजल्ट भी आ जाएगा। परीक्षा परिणाम नहीं आने से इस बार पीजी कोर्स की कक्षाएं भी कॉलेजों में देरी से शुरू होंगी।
उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा ने प्रदेश के तीन विश्वविद्यालयों में पीजी दाखिले का नया शेड्यूल जारी किया है। इसमें एमडीयू के साथ-साथ कुरूक्षेत्र व चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी को भी शामिल किया गया है।
पीजी कक्षाओं में दाखिले के इच्छुक विद्यार्थी स्नातक अंतिम वर्ष का रिजल्ट नहीं आने से काफी परेशान हैं। यही कारण है कि उन्हें बार-बार कॉलेजों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इस बदले शेड्यूल से उन्हें थोड़ी राहत जरूर मिली है। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेक्टर-9 की प्राचार्य सुषमा चौधरी का कहना है कि 18 जुलाई को 4:00 बजे ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चलेगी।
19 को अभ्यर्थियों के मूल शैक्षिक प्रमाणपत्र की जांच की जाएगी। 20 को पीजी की पहली कट ऑफ जारी होगी। 21 जुलाई तक पहली कट ऑफ के अंतर्गत दाखिले होंगे। 22 को दूसरी व 23 को तीसरी कट ऑफ लिस्ट जारी होगी।