फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू में छठी कटऑफ के दाखिले समाप्त, जारी होगी सातवीं कटऑफ

Tue, 23 Aug 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में मेरिट लिस्ट से दाखिलों के बाद भी खाली पड़ी सीटों को भरने के लिए निकाली गई छठी कटऑफ लिस्ट के दाखिले सोमवार को समाप्त हो गए।
विज्ञापन


इस कटऑफ में सुबह की पाली के कॉलेजों में तो सीटें कम थी, लेकिन सांध्य कालीन कॉलेजों में सीटों की संख्या ज्यादा थी। ऐसे में सांध्यकालीन कॉलेजों में शनिवार व सोमवार को दाखिले हुए। 

बताया जा रहा है कि अब भी कॉलेजों के पास कुछ सीटें बाकी हैं। खासकर अंग्रेजी ऑनर्स, बीकॉम व बीए में दाखिले हो सकते हैं। सामान्य वर्ग के छात्र के लिए तो दाखिले के मौके कम हैं, लेकिन आरक्षित वर्ग के लिए दाखिले के अवसर थोड़े अधिक हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, प्रिंसिपल का मानना है कि दूसरे कॉलेज व दूसरे कोर्स में दाखिले की चाह में छात्र दाखिले रद करा रहे हैं। इस कारण सीटें खाली हो रही हैं। अब इन खाली सीटों के लिए मंगलवार को सातवीं कटऑफ जारी की जाएगी। इस कटऑफ के दाखिले बुधवार व शुक्रवार को होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें