फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने के लिए कैंप आज

Sun, 27 Mar 2016 08:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
- फोटो : Demo
विज्ञापन
नगर निगम द्वारा नागरिकों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए रविवार को सुबह 10 बजे से जोन-4 क्षेत्र के रोजवुड सिटी और वैंबले एस्टेट में प्रॉपर्टी टैक्स कैंप लगाए जाएंगे, जिनमें जेडटीओ सतवीर सिंह और उनकी टीम एवं रिकार्ड के साथ मौजूद रहेगी।
विज्ञापन


नगर निगम के संयुक्त आयुक्त-4 रोहित यादव ने बताया कि वित्त वर्ष 2015-16 तक के बकाया प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान 31 मार्च तक किया जा सकता है। इसके बाद बकाया पर ब्याज व पैनल्टी लगाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम आयुक्त टीएल सत्यप्रकाश के निर्देश पर जोन-4 क्षेत्र में नागरिकों के घर-द्वार पर जाकर प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने की सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन


इसके तहत रविवार को रोजवुड सिटी और वैंबले एस्टेट में प्रॉपर्टी टैक्स कैंप लगाए जाएंगे। उन्होंने यहां के नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे उनके यहां लगने वाले प्रॉपर्टी टैक्स कैंपों में पहुंचकर भुगतान करें और लगने वाले ब्याज सहित अन्य दंड प्रावधानों से बचें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें