फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारदार हथियार से गला काटकर महिला की हत्या

Wed, 06 Jan 2016 03:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दनकौर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा से लौट रही बुलंदशहर निवासी बुजुर्ग महिला सोमवार को दनकौर स्टैंड जाते समय गायब हो गई। मंगलवार सुबह उसका शव जगनपुर गांव के पास बरामद किया गया। उसकी धारदार हथियार से गला काटकर हत्या की गई थी। महिला के नाम पांच बीघा जमीन है। आशंका जताई गई है कि जमीन के लालच में वारदात को अंजाम दिया गया। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि ककोड, बुलंदशहर निवासी बसंती (80) सोमवार दोपहर बेटी और गांव के एक व्यक्ति शीशपाल के साथ हरियाणा के मंझावली से लौट रही थी। यमुना नदी को नाव से पार करते-करते शाम हो गई। ऐसे में शीशपाल ने बसंती को एक अनजान व्यक्ति की बाइक पर बैठाकर दनकौर स्टैंड के लिए भेज दिया।

इसके बाद बसंती की बेटी और शीशपाल पैदल दनकौर पहुंचे, लेकिन वहां बसंती नहीं मिली। काफी तलाश करने के बाद भी जब महिला नहीं मिली तो शीशपाल ने बसंती के गुम होने की सूचना दनकौर कोतवाली में दर्ज कराई।
विज्ञापन


इधर, मंगलवार सुबह जगनपुर गांव के लोगों ने पुलिस को एक महिला का शव पड़े होने की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव की शिनाख्त बसंती के रूप में हुई।

पुलिस ने  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि महिला के नाम पर पांच बीघा जमीन है। इस जमीन के लिए महिला की हत्या की गई, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें