फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Threat To Businessman: मोबाइल फोन कारोबारी को आया फोन, कहा-बिशु बोल रहा हूं...पांच लाख दे दो, नहीं तो मार दूंगा

Wed, 18 May 2022 08:58 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पश्चिम विहार स्थित एक अपार्टमेंट में रहने वाले कारोबारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कई दिन से उसके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आ रहे हैं। आरोपी कारोबारी से पांच लाख रुपये मांग रहा है। उसने धमकी दी कि पैसे का इंतजाम नहीं करने पर उसे जान से मार दिया जाएगा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम विहार वेस्ट इलाके में पांच लाख की रंगदारी नहीं देने पर एक मोबाइल फोन के कारोबारी को जान से मारने की धमकी मिली है। कारोबारी ने पहली धमकी को किसी का मजाक समझकर उसे अनसुना कर दिया लेकिन अज्ञात नंबरों से लगातार फोन आने के बाद उसने इस बाबत थाने में शिकायत दी है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि तकनीकी जांच कर मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


पश्चिम विहार स्थित एक अपार्टमेंट में रहने वाले कारोबारी का ज्वालापुरी में मोबाइल फोन का कारोबार है। कारोबारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 30 अप्रैल की शाम उसके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम बिशु बताया। आरोपी ने कारोबारी से पांच लाख रुपये का इंतजाम करने के लिए कहा। 

साथ ही धमकी दी कि पैसे का इंतजाम नहीं करने पर उसे जान से मार दिया जाएगा। कारोबारी को लगा कि कोई उसके साथ मजाक कर रहा है और उसने फोन करने वाले की बात को अनसुना कर दिया। 3 मई की शाम एक बार फिर से अलग नंबर से फोन कर कारोबारी से पांच लाख की रकम मांगी गई। लेकिन कारोबारी ने इसकी शिकायत पुलिस से नहीं की। 
विज्ञापन


15 मई को तीसरे नंबर से एक बार फिर कारोबारी के पास फोन आया। इस बार फोन करने वाले ने उसे पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद कारोबारी को लगा कि कोई बदमाश वाकई उसे धमकी दे रहा है। सोमवार को कारोबारी ने पुलिस में इसकी शिकायत की। 

मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी के तीनों फोन की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि फोन के लोकेशन और कॉल डाटा खंगालकर बदमाश की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें