दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से बीटीसी, विशिष्ट बीटीसी या उर्दू बीटीसी प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके अभ्यर्थियों को दोबारा काउंसिल के लिए बुलाया गया है। यह काउंसलिंग बुधवार को होगी।
विज्ञापन
इसमें महिला और अशक्त शिक्षा मित्रों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है। यहां विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया की जाएगी।
यह काउंसलिंग ग्रेनो स्थिति जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में होगी। इस दौरान इन्हें पुन: विकल्प प्रस्तुत करना होगा। इससे पहले इनकी काउंसलिंग 18-19 जुलाई को हुई थी, लेकिन विद्यालय का आवंटन नहीं किया जा सका था।