फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bomb Hoax Call: झूठी कॉल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, आईजीआई एयरपोर्ट पर बम होने की दी थी सूचना

Sat, 17 Feb 2024 01:06 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली एयरपोर्ट पर बम की झूठी कॉल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी मूलरूप से बिहार के पश्चिमी चंपारण का रहने वाला है। उसने अपना जुर्म भी कबूल लिया है।
विज्ञापन
आईजीआई एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पुलिस ने एक झूठी कॉल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस शख्स ने बीती 28 जनवरी 2024 को दिल्ली के आईजीआई हवाई अड्डे पर बम होने की झूठी कॉल की थी। 

विज्ञापन


आरोपी की पहचान कृष्ण महतो पुत्र सूरज महतो निवासी सोमगढ़, साठी, पश्चिमी चंपारण, बिहार के रूप में हुई है। जिसकी उम्र 38 वर्ष बताई जा रही है। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने बताया की यह कॉल उसने जानबूझकर शराब के नशे में की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें