फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : छात्राओं के यौन उत्पीड़न की बढ़ती घटनाओं पर हाईकोर्ट ने जताई चिंता, कहा- पद का दुरुपयोग गंभीर अपराध

Sat, 17 Feb 2024 07:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

अदालत ने कहा, यह गंभीर अपराध और पद शक्ति का दुरुपयोग है। छात्रों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों पर निलंबित दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के भारती कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. अमित कुमार की याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने यह टिप्पणी की।
विज्ञापन
Delhi high court - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उच्च न्यायालय ने शिक्षकों और प्रोफेसरों द्वारा छात्राओं के यौन उत्पीड़न की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त की है। अदालत ने कहा, यह गंभीर अपराध और पद शक्ति का दुरुपयोग है। छात्रों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों पर निलंबित दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के भारती कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. अमित कुमार की याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने यह टिप्पणी की।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति चंद्र धारी सिंह ने कहा कि शिक्षकों को ज्ञान प्रदान करने और भविष्य के बच्चों के दिमाग को आकार देने की शक्ति उपहार में दी गई है, और यह जरूरी है कि ऐसी शक्ति का दुरुपयोग न हो। एक समाज के रूप में यह समझना महत्वपूर्ण है कि ऐसे छात्रों के माता-पिता अपने बच्चों को इस उम्मीद में अपने घरों से दूर भेजते हैं कि उनके बच्चे अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन में एक सुरक्षित और अनुकूल वातावरण में रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें