फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP vs AAP: गौरव भाटिया पहुंचे दिल्ली के स्कूलों का रियलिटी चेक करने, आप विधायक से हो गई तू-तू मैं-मैं

Wed, 31 Aug 2022 10:20 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली सरकार के 500 स्कूल बनाने के दावे की पड़ताल करने गए भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया और आप विधायक सौरभ भारद्वाज के बीच जमकर नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
गौरव भाटिया की आप विधायक सौरभ भारद्वाज से हुई नोकझोंक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में शराब और शिक्षा को लेकर सियासी जंग जारी है। बुधवार को दिल्ली सरकार के 500 स्कूल बनाने के दावे की पड़ताल करने गए भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया और आप विधायक सौरभ भारद्वाज के बीच जमकर नोकझोंक हुई। दोनों दलों के नेताओं ने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में दोनों के बीच तू-तू-मैं-मैं होती दिख रही है।

विज्ञापन


आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने वीडियो ट्वीट करते हुए कहा कि बार-बार रुकने का आग्रह करने पर भी गौरव भाटिया स्कूल के अंदर नहीं गए और भाग गए। उनको कहा कि अभी तो 498 स्कूल और देखने हैं चलिए, मगर वे नहीं माने और भाग गए। 
 

वहीं, भाजपा प्रवक्ता ने ट्वीट कर कहा कि जैसा वादा किया था 11 बजे आप के प्रवक्ता से 500 नए स्कूल की सूची लेने कौटिल्य विद्यालय पहुंचा। बार-बार सूची मांगने पर भी प्रवक्ता ने सूची नहीं दी
विज्ञापन

दो पुराने बने स्कूल को अपना बताया फिर झूट पकड़ा गया। कट्टर बईमान अरविंद केजरीवाल का शिक्षा मॉडल खुद ही देख लीजिए।
 

गौरव भाटिया ने कहा यह दूसरा स्कूल था जहां आप के प्रवक्ता ले कर गए। वादा 500 स्कूल बनाने का था। पहला पुराना स्कूल आप सरकार द्वारा नहीं बनवाया गया है, दूसरा स्कूल आप प्रवक्ता खुद मान रहे हैं अभी बन रहा है। 500 की सूची बार बार माँगने पर भी नहीं दी, खुद देखिए...
 


आप ने दी भाजपा को चेतावनी
दूसरी ओर आम आदमी पार्टी (आप) के प्रवक्ता राघव चड्ढा ने बुधवार को कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में लड़ाई भाजपा के फर्जी गुजरात मॉडल और केजरीवाल के असली शासन मॉडल के बीच होगी। चड्ढा ने सूरत में आप के एक नेता पर कथित हमले के बाद भाजपा को ‘भारतीय गुंडा पार्टी’ कहा। दरअसल, गुजरात आप महासचिव मनोज सोराठिया पर मंगलवार रात सूरत शहर में करीब 10 लोगों के एक समूह ने कथित रूप से हमला किया। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप ने इस घटना के लिए सत्तारूढ़ भाजपा को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें