फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: इलेक्टोरल बांड को निरस्त करने से भाजपा बौखलाई - लवली

विज्ञापन
विज्ञापन
- अरविंदर ने कहा- बौखलाहट में कांग्रेस के बैंक खाते किए फ्रीज
विज्ञापन

- आयकर विभाग कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बैंक खाते फ्रीज होने पर कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसे लेकर कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन भी किया। आईटीओ स्थित आयकर विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन के दौरान भाजपा के खिलाफ जमकर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लिए ‘हर जोर जुल्म की टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है’ तानाशाही भाजपा होश में आओ-होश में आओ नारे लगा रहे थें। प्रदर्शनकारियों में प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली के अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चौपड़ा, पूर्व सांसद कृष्णा तीरथ, संदीप दीक्षित, रमेश कुमार, पूर्व मंत्री हारुन यूसूफ, राजकुमार चौहान, मंगतराम सिंघल, किरण वालिया, वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक मुकेश शर्मा, नसीब सिंह समेत कई नेता शरीक हुए।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कहा है कि अगामी लोकसभा चुनाव से भाजपा घबराहट में है। भाजपा सरकार ने आयकर विभाग का सहारा लेकर पार्टी के खातों को फ्रीज करने की जो कार्रवाई की है यह उनकी घबराहट को दर्शाता है। इसके बाद साफ हो गया है कि भाजपा ने न सिर्फ कांग्रेस की वित्तीय स्थिरता पर हमला किया है बल्कि यह गणतंत्र देश के लोकतांत्रिक मूल्यों पर भी जबरदस्त हमला है। वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक मुकेश शर्मा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा इलेक्टोरल बांड पर रोक लगाने और सभी राजनीतिक दलों के चंदे का ब्यौरा देने के फैसले से भाजपा बौखला गई है। इसी कारण कांग्रेस के कामकाज में रोक लगाने की बदनीयत से भाजपा ने खासकर हमारी पार्टी के बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें