फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Mayor Election: भाजपा ने मेयर और डिप्टी मेयर के लिए उम्मीदवारों का किया एलान, जानिए किन्हें मिला मौका

Thu, 18 Apr 2024 03:01 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

भाजपा ने मेयर के लिए किशन लाल  (वार्ड न 62, शकूरपुर) को मैदान में उतारा है जबकि नीता बिष्ट (वार्ड न 247 सादतपुर) को डिप्टी मेयर के लिए उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन
भाजपा के मेयर और डिप्टी मेयर प्रत्याशी ने किया नामांकन दाखिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के बाद अब भाजपा ने भी दिल्ली मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। भाजपा ने मेयर के लिए किशन लाल को मैदान में उतारा है। किशन लाल वार्ड 62 (शकूरपुर) से पार्षद हैं जबकि नीता बिष्ट को डिप्टी मेयर के लिए उम्मीदवार बनाया है। नीता बिष्ट वार्ड  247 (सादतपुर) से पार्षद हैं। किशन लाल और नीता बिष्ट ने दिल्ली मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है।

विज्ञापन


वहीं, आम आदमी पार्टी ने दिल्ली मेयर पद के लिए महेश कुमार खांची को उम्मीदवार बनाया है। महेश करोल बाग के देव नगर वार्ड-84 से पार्षद हैं। डिप्टी मेयर पद के लिए रविंद्र भारद्वाज को उम्मीदवार बनाया है, जो अमन विहार से पार्षद हैं। 

दिल्ली मेयर का चुनाव 26 अप्रैल को होगा। इसमें दिल्ली नगर निगम के 250 सदस्य, दिल्ली के 7 सांसद, 3 राज्यसभा सदस्य और 14 विधायक हिस्सा लेंगे। यदि भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनों दलों के प्रत्याशी चुनाव में हिस्सा लेंगे तो इस दिन फिर से निगम सदन के अंदर भारी कोलाहल देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन


इससे पहले दो बार हुए मेयर पद के चुनाव में और निगम सदन की बाकी सभी बैठकों में जमकर हंगामा देखने को मिला है। किसी भी बैठक में निगम से जुड़े विकास कार्यों पर चर्चा नहीं हो पाई है, लेकिन इस बार के सदन की मीटिंग में ये देखना दिलचस्प होगा कि पहले जहां सदन में भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के खिलाफ दिखाई देते थे, वहीं इस बार कांग्रेस के सदस्यों ने आम आदमी पार्टी को समर्थन देने का निर्णय लिया है, इसलिए उम्मीद है कि गठबंधन दल इस बार ज्यादा मजबूती के साथ नजर आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें