फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाह आते इससे पहले रोकनी पड़ी बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिणी दिल्ली के पुष्प विहार में शनिवार को भाजपा बूथ इंचार्ज की बैठक को चुनाव आयोग की फ्लाइंग स्क्वाएड टीम ने बीच में रोक दिया।
विज्ञापन


बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को भी आना था लेकिन हंगामे के कारण वह नहीं आए। बताया जा रहा है कि बैठक की जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से मंजूरी नहीं ली गई थी।

आरोप है कि स्थानीय सांसद ने इस दौरान वहां मौजूद अधिकारियों के साथ बहस करते हुए देख लेने की चेतावनी भी दी। हालांकि रमेश बिधुड़ी ने इससे इनकार किया है।

दरअसल, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की पुष्प विहार में बूथ इंचार्ज के साथ बैठक थी। बैठक के लिए ग्राउंड की मंजूरी तो संबंधित विभाग से ली गई थी।
विज्ञापन

नहीं मिली थी बैठक की अनुमति

मगर चुनाव आयोग का कहना है कि जब आचार संहिता लागू हो और कोई पार्टी बैठक के दौरान बैनर पोस्टर का इस्तेमाल कर रही है तो आयोग से अनुमति लेना अनिवार्य है।

जिला निर्वाचन अधिकारी निहारिका राय ने बताया कि बैठक को लेकर शनिवार सुबह ही आवेदन मिला था। पुलिस को सूचित कर दिया गया था। मगर पुलिस से कोई क्लीयरेंस न मिलने पर उन्हें अनुमति नहीं दी गई।

जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के मुताबिक पूरे मामले की वीडियोग्राफी कराई गई है। इस संबंध में पुलिस व फ्लाइंग स्क्वाएड दोनों से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट के आधार पर ही टीम से उलझने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें