फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : आप पार्षद अंकुश नागर छेड़छाड़ मामले में भाजपा का सदन में हंगामा, बर्खास्त करने की मांग

Fri, 08 Mar 2024 06:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

भाजपा पार्षदों ने नारंग को बर्खास्त करने की मांग की। इस दौरान भाजपा पार्षद सीटों पर चढ़ने के साथ-साथ मेयर के आसन भी चढ़ गए। इस कारण बैठक में किसी भी मुद्दे पर चर्चा नहीं हो सकी। हंगामे के कारण मेयर ने एजेंडा पास करके बैठक स्थगित कर दी।
 
विज्ञापन
सदन में हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छेड़खानी मामले में आप पार्षद अंकुश नारंग पर केस दर्ज होने के बाद भाजपा ने कार्रवाई की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को एमसीडी सदन की बैठक में हंगामा किया। भाजपा पार्षदों ने नारंग को बर्खास्त करने की मांग की। इस दौरान भाजपा पार्षद सीटों पर चढ़ने के साथ-साथ मेयर के आसन भी चढ़ गए। इस कारण बैठक में किसी भी मुद्दे पर चर्चा नहीं हो सकी। हंगामे के कारण मेयर ने एजेंडा पास करके बैठक स्थगित कर दी।

विज्ञापन


बैठक शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष राजा इकबाल सिंह ने अंकुश नारंग के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज होने का मुद्दा उठाया। इसके बाद भाजपा के कुछ पार्षद वेल में आने के साथ-साथ मेयर के आसन पर चढ़ गए। इस दौरान उन्होंने नारंग के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर नारेबाजी करनी शुरू कर दी। मेयर शैली ओबराय के कहने पर भी शांत नहीं हुए। इस कारण मेयर ने नेता सदन मुकेश गोयल को एजेंडा पास करने के आदेश दिए। मुकेश गोयल की ओर से हंगामे के बीच एजेंडा पास करने के बाद मेयर ने बैठक स्थगित कर दी।

इन प्रस्ताव पर लगी मुहर
बैठक में पास किए गए प्रस्तावों में दिल्ली गेट स्थित अंबेडकर स्टेडियम के सौन्दर्यीकरण व दोबारा निर्माण का प्रस्ताव भी शामिल है। स्टेडियम का दोबारा निर्माण करने के दौरान नया कैफेटेरिया, ग्रीन रूम आदि बनाए जाएंगे। इस कार्य में लगभग 4.5 करोड़ की लागत आएगी। वहीं, अमन विहार रोहिणी वार्ड नंबर- 41 में कम्युनिटी सेंटर बनाने, तीन नई मल्टीलेवल पार्किंग के निर्माण के भी प्रस्ताव पास किए गए। शास्त्री नगर में 935 कारों की पार्किंग बनेगी। इसके अलावा राजेंद्र नगर व रानी बाग में नई पार्किंग बनेगी, जिनकी क्षमता 700 गाड़ियों की होगी। अतिरिक्त उपायुक्तों की नियुक्ति, डाटा इंट्री ऑपरेटर के अनुबंध का एक्सटेंशन, उद्यान विभाग के कर्मचारी संबंधित प्रस्ताव भी पास किए। 
विज्ञापन


भाजपा ने सदन की कार्रवाई नहीं चलने दी : मेयर
मेयर शैली ओबरॉय व सदन के नेता मुकेश गोयल के बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हमेशा की तरह भाजपा पार्षदों बैठक चलने नहीं दी। उन्होंने सदन में हंगामा किया गया। मेयर ने भाजपा के पार्षदों काे सुझाव दिया कि वे भी जनता के प्रतिनिधि हैं। इसलिए सदन की बैठक में जनता, एमसीडी कर्मचारियों और एमसीडी से जुड़ी नीतियों से संबंधित प्रस्तावों पर चर्चा होने दें, मगर वे आग्रह के बाद भी सदन की मर्यादा का ध्यान नहीं देने के साथ-साथ प्रस्तावों पर चर्चा नहीं होने दे रहे हैं। वहीं मुकेश गोयल ने कहा कि एक वर्ष हो गया है, लेकिन भाजपा पार्षद सदन की बैठक नहीं चलने देते और हंगामा करते हैं।

भाजपा के सवालों से डरी आप : राजा इकबाल
एमसीडी में नेता विपक्ष राजा इकबाल सिंह ने आरोप लगाया कि सदन में भाजपा के सवालों से आप डर गई। भाजपा स्थायी समिति, वार्ड समिति व अन्य समितियों के गठन, कूड़े व नागरिकों की समस्याओं के संबंध में बात रखना चाहती थी, लेेकिन मेयर ने उनको बात रखनेे का अवसर नहीं दिया। राजा इकबाल सिंह ने कहा कि आप स्वयं ही सदन को नहीं चलने देना चाहती है। इस कारण हर बार सदन की बैठक तय समय से 30 से 45 मिनट देर से शुरू की जाती है और भाजपा के सदस्यों के बोलना शुरू करते ही एजेंडा पास करके बैठक स्थगित कर दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें