फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: भाजपा का बड़ा आरोप- AAP ने मेयर चुनाव से पहले पार्षदों को खरीदने की कोशिश की

Mon, 06 Feb 2023 05:16 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि आम आदमी पार्टी का चेहरा, चरित्र और चाल आज पूरी तरह से उजागर हो चुका है। भाजपा शुरु से कहती रही है कि आम आदमी पार्टी एक भ्रष्ट पार्टी है।
विज्ञापन
भाजपा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने महापौर चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए। भाजपा नेताओं ने कहा कि महापौर उपमहापौर और स्थाई समिति के सदस्यों के चुनाव में वोट डलवाने के लिए आम आदमी पार्टी के नेताओं ने उनके 10 पार्षदों से संपर्क किया, उन्हें करोड़ों रुपए का ऑफर दिया गया है। भाजपा नेताओं ने अपने सभी 10 पार्षद मीडिया के सामने पेश किए।

विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि आम आदमी पार्टी का चेहरा, चरित्र और चाल आज पूरी तरह से उजागर हो चुका है। भाजपा शुरु से कहती रही है कि आम आदमी पार्टी एक भ्रष्ट पार्टी है और उसका सबूत आज हमारे बीच बैठे ईमानदार निगम पार्षद हैं, जिन्हें खरीदने की कोशिश अरविंद केजरीवाल के करीबियों द्वारा की गई है और अभी भी यह सिलसिला जारी है।  

सचदेवा ने कहा कि टीवी पर बड़े-बड़े दावे कर क्रांति लाने की बात करने वाली आम आदमी पार्टी के अंदर ही फूट है और पार्टी के अंदर नेताओं का अपने शीर्ष नेतृत्व पर ही भरोसा नहीं है, यही कारण है कि वे लगातार चुनाव को टाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया का लक्ष्य सिर्फ सत्ता हासिल कर दिल्ली को बर्बाद करना है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक विजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि महापौर, उपमहापौर के चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी के नेताओं के ईमानदारी के झूठे दावे अब जनता के सामने उजागर हो चुके हैं और आज यहां नौ पार्षदों ने बताया है कि उनको कैसे प्रलोभन दिया जा रहा पर और भी पार्षदों को सम्पर्क किया गया है। आम आदमी पार्टी के नेताओं द्वारा अपने पक्ष में वोट करने के लिए भाजपा निगम पार्षदों को करोड़ों का ऑफर दिया गया है, जिसकी भाजपा कड़े शब्दों में नींदा करती है। 

भाजपा नेता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी की कट्टर इमानदारी का काला रूप दिल्ली देख रही है और सही समय पर फैसला कर अरविंद केजरीवाल को सबक सिखायेगी।

भाजपा के हरीश खुराना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का संचालन किया और कहा कि अब आम आदमी पार्टी लोकतंत्र पर एक काला धब्बा बन चुकी है। निगम पार्षद मोनिका पंत, मनीष चडढा, सुशील जौंटी, संदीप कपूर, धर्मवीर शर्मा, चंदन सिंह, ब्रजेश, उमंग बजाज, शशी यादव ने बताया कि उन्हें किस तरह आम आदमी पार्टी में शामिल होने के लिए आप नेताओं द्वारा प्रलोभन दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें