फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंतर-मंतर पर सीएए-एनआरसी के विरोध में प्रदर्शन, एनसीआर के कई इलाकों में बंद का दिखा असर

Wed, 29 Jan 2020 04:26 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

-देश भर से आये प्रदर्शनकारियों ने आर-पार की लड़ाई का किया ऐलान
-भीड़ को देखते हुए भारी सुरक्षा बल तैनात
विज्ञापन
जंतर मंतर पर सीएए के विरोध में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागरिकता संशोधन कानून बिल के खिलाफ बुधवार को जंतर-मंतर पर भारी संख्या में प्रदर्शनकारी जुटे। प्रदर्शनकारियों ने बिल के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का किया ऐलान। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भीड़ को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात। प्रदर्शन में शामिल होने आ रहे लोगों की पुलिस गेट पर ही वीडियो रिकॉर्डिंग कर रही है। वहीं फरीदाबाद समेत एनसीआर के कई इलाकों में भारत बंद का असर देखा जा सकता है।

विज्ञापन


शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन की चिंगारी लुटियन तक पहुँच चुकी है। जंतर-मंतर पर देश भर से पहुँचे प्रदर्शनकारियों ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस प्रदर्शन में जेएनयू, एएमयू, जामिया समेत कई विश्वविद्यालयों के छात्र भी शामिल हुए।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने भाजपा को मुश्लिम विरोधी बताते हुए कहा कि इस सरकार को जड़ से सत्ता से उखाड़ फेंकेंगे।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि यह सरकार देश के जाने-माने विश्वविद्यालय को बंद कर वाट्सएप विश्वविद्यालय खोलना चाहती है। साथ ही दिल्ली चुनाव में बीजेपी नेताओं के भड़काऊ भाषण को लेकर विरोध जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें