फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार

Wed, 29 Jan 2020 03:44 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हरियाणा के नगीना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की (17) के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को सोमवार फिरोजपुर झिरका अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें भोंडसी जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


आरोपियों द्वारा पहले नाबालिग का अपहरण किया गया फिर दूसरे गांव में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। करीब डेढ़ माह बाद पुलिस को 25 जनवरी को शिकायत दी गई। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार वारदात 13 दिसंबर 2019 की है। नाबालिग सुबह 11 बजे भैंस बांधने के लिए प्लॉट पर गई था। इस दौरान उमरा गांव के फैसल और रिशु ने लड़की को जबरन कार में बैठाकर जाटका गांव में ले गए। इस दौरान दोनों आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


आरोपियों ने इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। वारदात के बाद आरोपी पीड़िता को उसके गांव के करीब छोड़कर मौके से भाग गए। इस वारदात को पीड़िता ने एक माह बाद परिजनों को बताया।

बेटी के साथ हुई इस वारदात की जानकारी परिजनों ने महिला थाना पुलिस को देकर 2 लोगों पर केस दर्ज करवाया। वहीं पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जांच अधिकारी एएसआई शोभा ने कहा कि शिकायत मिलते ही केस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें