फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 डिग्री से कम की सर्दी में होगा नए साल का स्वागात

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में बृहस्पतिवार दोपहर ठंडी हवाओं ने लोगों को सिहरन का अहसास कराया। मौसम विभाग के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ 26 दिसंबर को जम्मू कश्मीर पर सक्रिय हो सकता है, जिसके कारण जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कहीं-कहीं पर बारिश/ बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन


28 और 29 दिसंबर को सुबह और रात का तापमान पांच डिग्री से नीचे जा सकता है, जो कि इस सीजन का न्यूनतम में रिकार्ड तापमान होगा।

बृहस्पतिवार को शहर में अधिकतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो कि औसत से करीब तीन डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो कि औसत से करीब दो डिग्री अधिक था।
विज्ञापन

एनसीआर समेत आसपास के क्षेत्रों में बादल छा सकते हैं

दोपहर में धूप खिली लेकिन ठंडी हवाओं ने लोगों को सिहरन का अहसास कराया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. रंजीत सिंह ने बताया कि जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण कहीं-कहीं पर बारिश/ बर्फबारी हुई है, जिसके कारण दिल्ली एनसीआर, पंजाब, हरियाणा समेत आसपास के क्षेत्रों में ठंडी हवाएं चल रही हैं।

26 दिसंबर को एक और पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर सक्रिय हो सकता है। 27 दिसंबर को दिल्ली एनसीआर समेत आसपास के क्षेत्रों में बादल छा सकते हैं, जिसके कारण अधिकतम तापमान में औसत से दो से तीन डिग्री की कमी संभावित है।

उन्होंने बताया कि 28 और 29 दिसंबर को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से कम हो सकता है। यहीं इस साल का दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों का न्यूनतम में रिकार्ड तापमान होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें