फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस की तैयारी के लिए बुलाई टीचर, किया रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिनगर में एक प्राइवेट स्कूल की टीचर ने स्कूल के चेयरमैन पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 24 वर्षीय पीड़िता अपने पति के साथ राजौरी गार्डन में रहती है। वह हरिनगर में एक निजी स्कूल में टीचर है। पीड़िता ने बताया कि 22 दिसंबर की दोपहर स्कूल से छुट्टी होने के बाद वह घर आ गई थी।

कुछ देर बाद स्कूल के चेयरमैन रघुविंद्र का फोन आया। उसने बताया कि स्कूल के लिए क्रिसमस की खरीददारी करनी है। रघुविंद्र ने उसे तिहाड़ जेल के पास आने के लिए कहा।
विज्ञापन

विज्ञापन

रघुविंद्र ने उसे कोल्ड ड्रिंक दी, जिसे पीते ही वह बेहोश हो गई

जब वह पहुंची तो उसने रघुविंद्र को कार में बैठा हुआ पाया। कार में बैठते ही रघुविंद्र ने उसे कोल्ड ड्रिंक दी, जिसे पीते ही वह बेहोश हो गई। कुछ देर बाद उसे होश आया तो उसने खुद को हरिनगर डिपो के पास पाया।

उसके कपड़े अस्तव्यस्त थे। पीड़िता ने तुरंत घटना की जानकारी अपने पति को दी। उसके बाद दंपति ने हरिनगर थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने उसका मेडिकल करवाया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने इस बाबत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें