फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Metro: उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन पर हादसा, बैंक अधिकारी ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग; बैग से हुई पहचान

Fri, 27 Oct 2023 08:39 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में एक मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदकर अधिकारी ने जान दे दी। बैग में मिले पहचान पत्र से मृतक की पहचान हुई है। परिजनों से संपर्क करने में पुलिस जुटी। मृतक की शिनाख्त दिवांशु चोपड़ा (35) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन पर शुक्रवार शाम पंजाब एंड सिंध बैंक के एक अधिकारी ने मेट्रो ट्रेन के सामने छलांग लगाकर जान दे दी। घायल अधिकारी को पास के अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इसकी वजह से खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। बैग से मिले पहचान पत्र के जरिए उनकी पहचान की गई है। पुलिस उनके परिवार वालों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है। मृतक की शिनाख्त दिवांशु चोपड़ा (35) के रूप में हुई है।

विज्ञापन

शुक्रवार शाम 6.18 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक शख्स ने उद्योग नगर मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के सामने छलांग लगा दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक स्टेशन पर मौजूद सीआईएसएफ के जवान और मेट्रो कर्मी घायल को ट्रैक से निकलकर पास के अस्पताल ले जा चुके थे। जहां पता चला कि घायल शख्स को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनके पास से एक बैग मिला है। जिसमें से उनका पहचान पत्र था। पहचान पत्र से उनकी पहचान दिवांशु चोपड़ा के रूप में हुई है। वह अमृतसर पंजाब के कालाघनुपुर के पंजाब एंड सिंध बैंक में अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। उनके बैग से एक मोबाइल फोन भी मिला है।
विज्ञापन

पुलिस मोबाइल का लॉक खोलने का प्रयास कर रही है, ताकि उनके परिवार वालों से संपर्क किया जा सके। खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि परिवार वालों से संपर्क होने के बाद ही पता चल पाएगा कि वह दिल्ली में किसके पास आए थे और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन से वह कहां जा रहे थे। घटना की वजह से करीब 20 मिनट तक मेट्रो का परिचालन बाधित रहा, जिसे बाद में सुचारु कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें