फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azadi Ka Amrit Mahotsav: आजादी के रंग में रंगेगा रेलवे, स्वतंत्रता सेनानी, उनके परिजन ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

Tue, 19 Jul 2022 12:42 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

उत्तर रेलवे के पांचों मंडल में स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्टेशन व स्वतंत्रता संग्राम के नाम से जुड़ी ट्रेनों को सजाया जाएगा। इन ट्रेनों को उस क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्वतंत्रता सेनानियों या उनके वंशजों द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जायेगा।
विज्ञापन
ट्रेन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे पूरे एक सप्ताह आजादी के रंग में रंगा रहेगा। शहीद स्वतंत्रता सेनानियों के अद्वितीय योगदान को उजागर किया जाएगा। वहीं, इस सप्ताह के दौरान स्टेशनों की सजावट होगी। प्लेटफॉर्मों पर आजादी के दीवानों पर बनी फिल्मों की वीडियो क्लिप दिखाई जाएगी। साथ ही देशभक्ति के तराने बजेंगे। अलग-अलग स्टेशन पर नुक्कड़ नाटकों का मंचन किया जायेगा।

विज्ञापन


आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर रेलवे आइकॉनिक सप्ताह ‘आजादी की रेलगाड़ी और स्टेशन’ की शुरुआत की है। इस दौरान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े रेलवे स्टेशनों और रेलगाड़ियों की भूमिका को दिखाया जाएगा। इसके लिए 75 स्टेशन और 27 ट्रेन को चुना गया है। रेलवे बोर्ड में आयोजित कार्यक्रम में रेलवे बोर्ड अध्यक्ष विनय कुमार त्रिपाठी ने कहा कि देशभक्ति से प्रेरित कार्यक्रम का आयोजन इस दौरान किया जाएगा। स्टेशन पर संग्रहालय व सेल्फी प्वाइंट बनेगा। इससे विश्व पटल पर आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम लोग देख सके। 23 जुलाई तक स्टेशन पर फोटो गैलरी और डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएंगे। चिन्हित की गई ट्रेनों को सजाया जाएगा। खास बात यह है कि इन ट्रेनों को उस क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्वतंत्रता सेनानियों या उनके वंशजों द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जायेगा।

विज्ञापन

उत्तर रेलवे के चिन्हित स्टेशन व ट्रेन
उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने बताया कि इस कार्यक्रम की पूरी रूप रेखा तैयार कर ली गई है। उत्तर रेलवे के पांचों मंडल में स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्टेशन व स्वतंत्रता संग्राम के नाम से जुड़ी ट्रेनों को सजाया जाएगा। अंग्रेजों ने भारत में रेलवे के शुरूआत अपने व्यावसायिक उपयोग के लिए की थी। लेकिन भारत में द्रुतगामी परिवहन प्रणाली के रूप में रेलवे लोगों के लिए एक वरदान साबित हुई। भारतीय रेलवे स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अपने अद्वितीय योगदान को उजागर करने के लिए 18-23 जुलाई 2022 के बीच यह आयोजन कर रही है।

दिल्ली रेल मंडल प्रबंधक डिंपी गर्ग ने बताया कि मुख्य रूप से पलवल, मेरठ, पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, काकोरी, खटकरकलां, भगतांवाला, अमृतसर, चारबाग और सुनाम उधमसिंह स्टेशन पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। चिन्हित की कई ट्रेनों में 12953/54 अगस्त क्रांति एक्सप्रेस (मुम्बई सेंट्रल-हजरत निजामुद्दीन), 15273/74 सत्याग्रह एक्सप्रेस (रक्सौल जंक्शन-आनंद विहार टर्मिनल), 12312/11 नेताजी एक्सप्रेस (कालका-हावड़ा जंक्शन), 13005/06 हावड़ा मेल (हावड़ा जंक्शन-अमृतसर) और 12903/04 फ्रंटियर मेल (मुम्बई सेंट्रल-अमृतसर) शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें