प्रदेश के विभिन्न जिलों में लगातार गिरते पानी के स्तर को देखते हुए नगर निगम ने शहर में वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने का काम शुरू कर दिया है। अब तक 148 वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लग चुके हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा 42 नये हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने का काम चल रहा है। निगम का दावा है कि इस महीने के अंत तक इसे पूरा कर लिया जाएगा ताकि बारिश के मौसम में अधिक से अधिक पानी को सिस्टम के जरिए रिचार्ज किया जा सके।
ज्ञात हो कि अवैध तरीके से हो रहे जलदोहन के कारण जिले का जलस्तर लगातार गिरता जा रहा है। शहर के कई हिस्सों में पानी समस्या को लेकर आए दिन धरना-प्रदर्शन होते रहते हैं। नगर निगम के 15 से अधिक ट्यूबवेल सूख चुके हैं।
विज्ञापन
जबकि 40 से 50 ट्यूबवेल में कम पानी आने लगा है। ऐसे में यदि समय रहते पानी रिचार्ज करने की व्यवस्था नहीं की गई तो आने वाले दिनों में गंभीर संकट पैदा हो सकता है। इसी लिए नगर निगम 42 और वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने में जुटा है ताकि बारिश के पानी को रिचार्ज किया जा सके।
शहर के विभिन्न हिस्सों में 148 वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाये जा चुके हैं
यहां-यहां लगाए जा रहे हैं सिस्टम:
सेक्टर-28, सेक्टर 37, सेक्टर-11ए ब्लाक, सी ब्लॉक 10-11 डिवाईडिंग रोड, सेक्टर-14 नशा मुक्ति केंद्र, सेक्टर-21सी कमिश्नर रेजीडेंस, सेक्टर-7 पार्क नियर हुडा मार्केट, सेक्टर आठ पार्क, सेक्टर-9, सेक्टर 35 गुलमोहर रेजीडेंस प्वाइंट सेकेंड और चावला कॉलोनी बूस्टिंग प्वाइंट वन सहित चावला कॉलोनी इनसाइड पार्क वन में लगेंगे।
इसके अलावा चावला कॉलोनी इनसाइड पार्क सेकेंड, आदर्श नगर मिलन रोड, सेक्टर 3 तिगांव रोड, फायर स्टेशन नियर जेसीबी चौक, सेक्टर-9 बूस्टिंग साइट, फरीद पार्क, सेक्टर-4 बूस्टिंग, जैन कॉलोनी, सेक्टर 23 संजय कॉलोनी, तिरखा कॉलोनी, चावला नियर बूस्टिंग, सेक्टर-8 राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, बस स्टैंड और बस स्टैंड वर्कशॉप में लगाए जा रहे हैं।
साथ ही तिगांव सीवेज प्लांट, कामरा बूस्टिंग, भूपानी बूस्टिंग, कनिष्का टावर ग्रीन बेल्ट, त्रिखा कॉलोनी चिल्ड्रेन पार्क, सेक्टर 3 धोबी घाट, एनआईटी ब्लाक एल हनुमान मंदिर, सेक्टर 19 ब्रिज पार्क, राजीव कॉलोनी सेक्टर 32 डीएलएफ एरिया, संजय कॉलोनी, सेक्टर 19 नियर यूजीएसआर, सेक्टर 14 डिस्पोजल, तिकोना पार्क बूस्टिंग एनआईटी, सेक्टर 16ए बूस्टिंग, एनआईटी ब्लाक ई आदि में काम चल रहा है।
पिछले 42 वर्षों में नीचे गिरा जलस्तर:
जिले गिरा जल स्तर (फिट में)
अंबाला 37.71
भिवानी 74.47
फरीदाबाद 58.90
गुडग़ांव 88.74
हिसार 27.14
कुरुक्षेत्र 110.69
कैथल 79.62
करनाल 59.08
मेवात 36.05
पलवल 32.52
पानीपत 55.01
पंचकूला 55.64
रोहतक 15.18
रेवाड़ी 78.91
सोनीपत 26.73
(स्रोत: हरियाणा सेंट्रल ग्राउंड वॉटर सेल)
नगर निगम पानी रिचार्ज करने को लेकर गंभीर है। अभी तक शहर के विभिन्न हिस्सों में 148 वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाये जा चुके हैं। 42 और अलग-अलग हिस्सों में लगाए जा रहे हैं। बारिश के पानी को सिस्टम के जरिये रिचार्ज किया जाएगा। निश्चित रूप से जलस्तर में सुधार होगा। -डीआर भास्कर, एसई नगर निगम