फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती ऑटो से फौजी को फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
लूट-पाट का विरोध करने पर ऑटो से फेंका
विज्ञापन

दिल्ली में अपराधियों का दुस्साहस लगातार जैसे बढ़ता ही जा रहा है। गत एक पखवाड़े में दिल्ली में दो बार पुलिस पर हमला किया जा चुका है। एक में तो पुलिसकर्मी की हत्या भी कर दी गई।

ऐसा ही एक मामला मंगलवार को सामने आया जिसमें बदमाशों ने एक फौजी को अपना शिकार बनाया। बदमाशों ने फौजी को चलतनी ऑटो से बाहर फेंक दिया। हमले का शिकार हुए जितेंद्र, मध्यप्रदेश में आईटीबीपी में फौजी के तौर पर तैनात हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को जितेंद्र मध्यप्रदेश से घर वापस लौट रहा था। इस दौरान वह निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचे जहां से गाजीपुर के लिए ऑटो किया। उनके बैठते ही चार और लोग ऑटो में सवार हो गए।

ऑटो जैसे ही निजामुद्दीन ब्रिज के पार पहुंचा बदमाशों ने फौजी से लूट पाट करनी शुरू कर दी। जब फौजी ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उसके साथ मार पीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं बदमाशों ने उसे अक्षरधाम मंदिर के पास चलती ऑटो से बाहर फेंक दिया।

विज्ञापन

सुरक्षा करने वालों पर लगातार हमले

बदमाशों ने फौजी का क्रेडिट कार्ड, एटीएम कार्ड, पहचान पत्र और कीमती सामान उससे छीन लिया। पु्लिस ने मंडावाली पुलिस में ‌एफआईआर दर्ज कर ली है और इसकी जांच जारी है।

गौरतलब है कि इससे पहले रविवार को बदमाशों ने दिल्ली पुलिस पर हमला किया था जिसमें एक पुलिस वाले की मौत हो गई।

वहीं शनिवार को जब भारत और वेस्टइंडीज के बीच फिरोज शाह कोटला में क्रिकेट मैच चल रहा था तो स्टेडियम से महज तीन किलामीटर की दूरी पर कनॉट प्लेस में कुछ बदमाशों ने पुलिस पर हमला किया था। हालांकि इस हमले में किसी पुलिसकर्मी की जान नहीं गई।

दिल्ली में पुलिस पर हो रहे हमलों से परेशान देश के गृहमंत्री ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मंगलवार को दिल्ली पुलिस के साथ एक मीटिंग की। इस बैठक में उन्होंने दिल्ली पुलिस को खुद की सुरक्षा के लिए कुछ ठोस कदम उठाने के निर्देश भी दिए।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें