फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: गाजियाबाद में घर के बाहर खड़े युवक को बाइक सवार दबंगों ने बुरी तरह पीटा, ईंट और बेसबॉल से किए वार

Fri, 22 Sep 2023 02:41 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

हमलावर युवक को जमीन पर लिटाकर डंडे से पीटते रहे है। मारपीट कर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित प्रिंस ने मामले की पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
गाजियाबाद में हमलावरों ने युवक को बेरहमी से पीटा - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के थाना लोनी बॉर्डर के अंतर्गत उत्तरांचल कॉलोनी गली नंबर-8 में दुर्गा मंदिर के पास एक युवक को चार बाइक सवार दबंगों ने बुरी तरह लाठी डंडों से पीटा। मारपीट की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

विज्ञापन

उत्तरांचल कॉलोनी में प्रिंस परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार रात में पैदल घर पर जा रहे थे। रास्ते में दो बाइकों पर सवार दबंगों ने उन्हें रोक लिया। एक दबंग के हाथ में बेसबॉल का डंडा था। हमलावर युवक को जमीन पर लिटाकर डंडे से पीटते रहे है। मारपीट कर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित प्रिंस ने मामले की पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग घर के पास खड़े होते हैं। इसी बीच वहां दो बाइकों पर सवार होकर कुछ लोग आते हैं और भीड में से एक युवक को खींचकर सड़क पर गिरा देते हैं। इसके बाद उस पर ताबड़तोड़ बेसबॉल और ईंट से हमलाकर उसे लहूलुहान कर देते हैं। मारपीट के बाद हमलावरों में से एक आरोपी अधमरे से पड़े युवक के पास ही खड़े होकर अपने जूते के फीते बांधता है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि हमलावरों कितने बेखौफ अंदाज में युवक पर जानलेवा हमले किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें