रोहित ने बताया कि वह यादराम दीवान के मकान में किराये पर रहते हैं। इसी मकान में अन्य किरायेदार भी रहते हैं। बुधवार रात गर्मी होने के कारण उनकी बहन संतरेश (14) छत पर चली गई। वहां दूसरे किरायेदार रेनू पहले से मौजूद थी। जैसे ही उनकी बहन छत पर गई तो अंधेरा होने के कारण उसका पैर रेनू की थाली में लग गया।
जिस बात पर वह आग बबूला हो गई और अभद्रता करने लगी। आरोप है कि इतने संतरेश कुछ बोल पाती रेनू ने उसे धक्का दे दिया। जिससे वह असंतुलित होकर छत से गिर गई। अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। एसीपी वेव सिटी सलोनी अग्रवाल का कहना है कि मामले में आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।