रविवार को इलाज करवाने के बाद कैदी दीपक ने पुलिस को बयान दिया। उसने बताया कि शनिवार को वह कैंटीन से कुछ सामान लेने जा रहा था। इसी दौरान उसके पड़ोस की बैरक में बंद दो कैदियों शहजाद और संदीप ने उसे घेर लिया। दोनों उसपर जेल के अस्पताल जाने से रोकने का आरोप लगाकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हथियार को उन लोगों ने खुद बनाया था।
दीपक ने दो जेल कर्मियों पर हमला करवाने का आरोप लगाया है। पीड़ित कैदी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच कर रही है। साथ ही आरोपी कैदियों से पूछताछ कर रही है।