मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्ती के बाद शाहबेरी में अवैध निर्माण करने वाले बिल्डरों पर सात नये केस दर्ज किए गए हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सहायक प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
साथ ही नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। प्रबंधक ने सोमवार को बिसरख कोतवाली में सात अलग-अलग तहरीर दी थी।
यह भी पढ़ें:
रविदास मंदिर मामला: प्रदर्शनकारियों ने सौ से अधिक गाड़ियां तोड़ीं, चंद्रशेखर समेत दर्जनों हिरासत में
आरोप था कि गाजियाबाद के बुलंदशहर रोड निवासी राहुल आहुजा, शाहबेरी निवासी वरुण यादव मेसर्स नागौरी कंस्ट्रक्शन, सेक्टर-47 नोएडा निवासी पंकज जैन, गाजियाबाद के फुरकान पुत्र मोमीन, दिल्ली के फुरकान पुत्र रईस, हापुड़ के फुरकान पुत्र वाहिद, गाजियाबाद के विनोद कुमार चौधरी इंफ्रा बिल्ड प्रा. लि., राजेश अग्रवाल निवासी दिल्ली मेसर्स देव बिल्डकॉन ने शाहबेरी में बड़े स्तर पर अवैध निर्माण किया है।
आरोपियों ने बिना नक्शा पास कराए और प्राधिकरण से बिना अनुमति लोगों को झांसा देकर फ्लैट बेचे हैं। कोतवाली प्रभारी मनोज पाठक ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।