फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षदों से बोले केजरीवाल: दिल्ली और एमसीडी की सरकार गिराने के लिए किया गया मुझे गिरफ्तार, लेकिन BJP नाकाम रही

Mon, 13 May 2024 07:26 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पार्षदों को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि संकट का सबने मिलकर और डटकर मुकाबला किया। उस संकट ने इस परिवार को और ज्यादा एकजुट और इकट्ठा कर दिया है। जिस मकसद से उन्होंने हमें जेल में डाला था उसका बिल्कुल उल्टा हो गया।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को पार्टी के सभी पार्षदों के साथ बैठक की। अंतरिम जमानत मिलने के बाद पार्षदों के साथ मुख्यमंत्री की पहली बैठक थी। उन्होंने पार्षदों को मेहनत व लगन के साथ साफ-सफाई के कार्य में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने आम आदमी पार्टी के विधायकों व पार्षदों को तोड़कर दिल्ली और एमसीडी की सरकार गिराने के लिए मेरी गिरफ्तारी करवाई, लेकिन ये नाकाम रहे। आप का एक भी विधायक-पार्षद नहीं टूटा। उन्होंने कहा कि आप केवल एक पार्टी ही नहीं, बल्कि एक परिवार और विचार हैं, जिसे तोड़ना असंभव है। काम की वजह से ही लोग प्यार और इज्जत करते हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

केजरीवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि जेल में मेरी दवा रोककर तोड़ने का प्रयास किया गया। पत्नी को मिलने से रोक दिया गया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुझे ऐसे मिलवाया गया, जैसे हम अपराधी हों। इस तरह उन्होंने मुझे अपमानित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन डॉ. संदीप पाठक, दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय, मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय, डिप्टी मेयर आले मोहम्मद, एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक समेत सभी पार्षद मौजूद रहे।

कार्यकर्ता ने डटकर किया मुकाबला
पार्षदों को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि संकट का सबने मिलकर और डटकर मुकाबला किया। उस संकट ने इस परिवार को और ज्यादा एकजुट और इकट्ठा कर दिया है। जिस मकसद से उन्होंने हमें जेल में डाला था उसका बिल्कुल उल्टा हो गया। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि आप लोगों ने पूरे देश के अंदर मिसाल खड़ी कर दी। हमारे लोग पूरी कोशिश के बावजूद न पैसे से बिकते हैं और न ही ईडी के डर से टूटते हैं।
विज्ञापन

21 दिन में जहां संभव होगा, वहां जाऊंगा : केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा कि मुझे पिछले कुछ दिनों से देशभर से इंडिया गठबंधन के कई पार्टियों और उम्मीदवारों से आमंत्रण आ रहे हैं। जितना मुझसे बन पड़ेगा, अगले 21 दिन मैं ज्यादा से ज्यादा जगह जाकर प्रचार करूंगा। कई उम्मीदवारों ने भी मुझे फोन किया। उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार या झारखंड जहां-जहां मुझे बुलाया जाएगा और मैं जहां-जहां जा सकूंगा, वहां मैं जरूर जाउंगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें