फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP जल्द करेगी चुनावी कैंपेन की शुरुआत: केजरीवाल ने हरियाणा चुनाव को लेकर की बैठक, दिया जीत का मंत्र

Sat, 14 Sep 2024 10:51 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आप जल्द ही बड़े स्तर पर चुनावी कैंपेन की शुरुआत करेगी। इस दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, सांसद संजय सिंह, संदीप पाठक, राघव चड्ढा, मंत्री गोपाल राय, आतिशी, सौरभ भारद्वाज समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन करने के लिए कमर कस ली है। पांच महीने बाद जेल से बाहर आए आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार शाम हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ अहम बैठक की। इस दौरान उन्होंने जीत का मंत्र दिया।

विज्ञापन
Trending Videos

इसकी जानकारी साझा करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि बैठक में हरियाणा विधानसभा की एक-एक सीट पर चर्चा हुई और आगे की रणनीति का प्लान बनाया गया। उन्होंने कहा कि आप जल्द ही बड़े स्तर पर चुनावी कैंपेन की शुरुआत करेगी। इस दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, सांसद संजय सिंह, संदीप पाठक, राघव चड्ढा, मंत्री गोपाल राय, आतिशी, सौरभ भारद्वाज समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन

संदीप पाठक ने बैठक की जानकारी साझा करते हुए बताया कि केजरीवाल ने सभी वरिष्ठ नेताओं को बैठक के लिए बुलाया था। इस बैठक में मुख्य रूप से हरियाणा विधानसभा चुनाव के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि जिस तरह से सुप्रीम कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को जमानत दी है, इससे पार्टी के कार्यकर्ताओं का बहुत जोश और उत्साह है। अब आप कार्यकर्ता पहले से 100 गुना ज्यादा ताकत के साथ इस चुनाव में उतरने वाले हैं। पार्टी का मानना है कि इस बार का हरियाणा विधानसभा चुनाव बहुत ही अभूतपूर्व होने वाला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें