फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'उन्हीं मीडिया संस्थाओं को दिया जा रहा ऐड, जो केजरीवाल के पक्ष में हैं'

Sat, 18 Jun 2016 02:34 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सीधा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि इनकी पार्टी अपने फायदे के लिए मीडिया का इस्तेमाल करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


जेटली का कहना है कि मीडिया को अपने पक्ष में इस्तेमाल करने के लिए आम आदमी पार्टी द्वारा दिल्ली सरकार के बजट में तय किया गया वो धन इस्तेमाल किया जा रहा है जिसे सरकारी कार्यक्रमों के प्रचार के लिए निर्धारित किया गया है।

बात सिर्फ मीडिया का अपने फायदे के लिए इस्तेमाल तक ही सीमित नहीं बल्कि, जेटली का आरोप है कि धन के इस बंदरबांट में भी आप सरकार भेदभाव कर रही है।

जेटली का आरोप है कि आप सरकार उन मीडिया संस्‍थानों को ऐड तक नहीं दे रही जो उनके पक्ष में खबरें नहीं देते। सरकार सिर्फ उन्हें ही ऐड दे रही है जो उनके पक्ष में खबरें चलाते हैं।
विज्ञापन


असल में वित्त मंत्री ने ये बातें अर्नब गोस्वामी के शो फ्रैंकली स्पीकिंग में कहीं हैं। हालांकि, इस इंटरव्यू में उन्होंने उड़ता पंजाब फिल्म पर सेंसर बोर्ड की सख्ती के चलते विवादों में आए सीबीएफसी अध्यक्ष पहलाज निहलानी और विजय माल्या जैसे मुद़दों पर भी काफी बेबाकी से जवाब दिए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें