फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 जून को जिला स्तरीय योग कार्यक्रम में भाग लेंगे 4 हजार योग साधक

Sat, 18 Jun 2016 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
जिला प्रशासन व आयूष विभाग तथा पतंजली योगपीठ के संयुक्त तत्वाधान में 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम मेवात मॉडल स्कूल में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर नगराधीश अनिल नागर की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन


जिसमें संबंधित अधिकारियों व पतंजली योग समिति के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। नगराधीश ने बताया कि 21 जून को सुबह 6 बजे से 8 बजे तक मेवात मॉडल स्कूल में अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम होगा तथा उपमंडल स्तर पर योग दिवस कार्यक्रम फिरोजपुर-झिरका के शमशुद्दीन पार्क में आयोजित किया जाएगा।

इससे पूर्व 19 जून को इस कार्यक्रम का पूर्वाभ्यास भी किया जाएगा। जिलाभर से लगभग चार हजार व्यक्ति भाग लेंगे। जिसमें करीब 2 हजार स्कूली बच्चे शामिल होंगे। स्कूलों में प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पतंजली योग समिति के प्रतिनिधियों व शिक्षिकों द्वारा सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूल में प्रशिक्षण दिया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने नूंह जिले के लोगों से आह्वान किया कि वे इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर भाग लें व अपने शरीर को स्वस्थ्य व निरोग बनाएं। कार्यक्रम के लिए अधिकारियों की जिमेदारियां सुनिश्चित कर दी गई हैं। बैठक में आयुष विभाग से डा. शशांक, जिला शिक्षा अधिकारी डा. दिनेश शस्त्री, जिला खाद्य एवं पूर्ति विभाग के नियंत्रक सुरेंद्र सैनी, पतंजली योगपीठ से नरेंद्र पटेल, जेएस सैनी, पंकज व संजय सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें