फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: थल सेना के लांस नायक की ट्रेन से गिरकर मौत, छुट्टी पर घर आ रहे थे विजय; परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Tue, 06 Aug 2024 05:16 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल (हरियाणा)

सार

छुट्टी मिलने पर घर लौट रहे भारतीय थल सेना के लांस नायक की ट्रेन से गिरने के कारण मौत हो गई। मथुरा-दिल्ली रेलवे लाइन के पास जवान का शव मिला। जवान के ट्रेन से गिरने के कारणों का पता नहीं चल पाया। 
 
विज्ञापन
मृतक जवान और विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक माह की छुट्टी मिलने पर घर लौट रहे भारतीय थल सेना के लांस नायक की ट्रेन से गिरने के कारण मौत हो गई। मंगलवार सुबह मथुरा-दिल्ली रेलवे लाइन के पास जवान का शव मिला। डकोरा रेलवे फाटक के पास हुआ हादसा सोमवार देर रात का बताया जा रहा है। जवान के ट्रेन से गिरने के कारणों का पता नहीं चल पाया। 

विज्ञापन


जवान फरीदाबाद के गांव प्याला का रहने वाला था। सूचना मिलने पर होडल जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल भिजवाया। जवान के यूनिट अधिकारियों के पलवल पहुंचने पर मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करा उन्हें सौंप दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण पलवल अस्पताल में पहुंचे।

होडल जीआरपी चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर चंद्रपाल के अनुसार मंगलवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि डकोरा फाटक के समीप रेलवे लाइन के समीप एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही वे तुरंत मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। तलाशी लेने पर मृतक के बैग में कुछ दस्तावेजों में मिले। दस्तावेजों के आधार पर मृतक की पहचान फरीदाबाद के गांव प्याला निवासी विजय रावत के रूप में हुई। 
विज्ञापन


मृतक के पास भारतीय थल सेना का पहचान पत्र भी मिला। मामले की सूचना मृतक जवान के परिजनों को गई। मौके पर पहुंचे मृतक के पिता हुकुम सिंह ने बताया कि उनका बेटा 32 वर्षीय विजय रावत भारतीय थल सेना में लांस नायक के पद पर कार्यरत था। उसकी ड्यूटी झांसी के बबीना में चल रही थी। वह ईएमई बटालियन में कार्यरत था।

सोमवार दोपहर को विजय का उनके पास फोन आया कि उसे एक माह की छुट्टी मिली है और वह घर आ रहा है। उसके बाद दो बार उससे बात हुई। रात आठ बजे के बाद उसने फोन उठाना बंद कर दिया। काफी इंतजार करने के बाद भी वह घर नहीं पहुंचा। मंगलवार सुबह होडल रेलवे पुलिस ने उन्हें विजय की मौत के बारे में जानकारी दी। सब इंस्पेक्टर चंद्रपाल ने बताया कि जवान की मौत की सूचना सेना के अधिकारियों को दी गई। मंगलवार दोपहर बाद झांसी से विजय के यूनिट के अधिकारी पहुंचे, जिन्हें पोस्टमार्टम के बाद शव सौंप दिया। वे पलवल अस्पताल से शव का अंतिम संस्कार कराने के लिए गांव प्याला ले गए।

पूरा परिवार देश के लिए समर्पित, भाई व पिता भी सेना में
परिजनों ने बताया कि गांव प्याला निवासी हुकुम सिंह का परिवार सेना के लिए समर्पित है। हुकुम सिंह भारतीय सेना से सेवानिवृत्त है। उनके दोनों बेटों में देशभक्ति का जज्बा था। उन्होंने दोनों बेटों को सेना में भी भर्ती करा दिया। उनका बड़ा बेटा अजय रावत सेना में कार्यरत हैं। फिलहाल उनकी ड्यूटी यूपी के आगरा में चल रही है। छोटा बेटा विजय रावत साल 2014 में सेना में भर्ती हुए थे। उनकी ड्यूटी यूपी के झांसी स्थित बबीना में चल रही थी। विजय की पत्नी रेखा गृहणी है। विजय का पांच साल के बेटा व चार साल की बेटी है। विजय की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें