फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LK Advani: भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी की फिर बिगड़ी तबीयत, अपोलो अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

Tue, 06 Aug 2024 03:33 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
लाल कृष्ण आडवाणी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी को आज सुबह अपोलो अस्पताल के न्यूरोलॉजी विभाग में भर्ती कराया गया। उनकी हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है।
विज्ञापन

  इससे पहले, 3 जुलाई को भी लालकृष्ण आडवाणी को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 4 जुलाई को वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी को अपोलो अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। उस समय बताया गया था कि आडवाणी की हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है।

उन्हें न्यूरोलॉजी के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में भर्ती कराया गया था। आडवाणी को दो दिन चिकित्सकीय देखरेख में रखने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। गौरतलब है कि इससे पहले पूर्व उप प्रधानमंत्री अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें