फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Air Pollution: हवा फिर खराब श्रेणी में, AQI 200 पार; ग्रेटर नोएडा के बाद दिल्ली सबसे अधिक प्रदूषित

Thu, 12 Oct 2023 11:16 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

बृहस्पतिवार को हवा इस माह में सबसे प्रदूषित दर्ज की गई। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 220 दर्ज किया गया। दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) का पहले चरण की बंदिशें लागू हैं।
विज्ञापन
आंनद विहार इलाके में पानी का छिड़काव करते कर्मी। - फोटो : विवेक निगम/अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में हवाओं की दिशा बदलने से एक बार फिर हवा खराब श्रेणी में पहुंच गई है। बृहस्पतिवार को हवा इस माह में सबसे प्रदूषित दर्ज की गई। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 220 दर्ज किया गया। बुधवार के मुकाबले 27 सूचकांक अधिक रहा। रविवार से मिल रही राहत के बाद बृहस्पतिवार को हवा खराब श्रेणी में रही। वहीं, बवाना में एक्यूआई 309 दर्ज किया गया, जोकि गंभीर श्रेणी में रहा। 

विज्ञापन


इसी तरह आनंद विहार, दिलशाद गार्डन, मुंडका, एनएसआईटी द्वारका, न्यू मोती बाग, बवाना, जहांगीरपुरी समेत कई इलाकों में एक्यूआई 200 के पार दर्ज किया गया। दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) का पहले चरण की बंदिशें लागू हैं। वायु प्रदूषण का संकट धीरे-धीरे गहराता जा रहा है। जैसे-जैसे हवा में नमी के स्तर पर वृद्धि हो रही है, वैसे ही हवा में प्रदूषण कण और संघन हो रहे हैं।

एनसीआर के मुकाबले ग्रेटर नोएडा के बाद दिल्ली में हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। बृहस्पतिवार को ग्रेटर नोएडा में 223, गाजियाबाद में 192, नोएडा में 178, गुरुग्राम में 140 एक्यूआई दर्ज किया गया। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक बृहस्पतिवार को हवा उत्तर पश्चिम से उत्तर-पूर्वी की दिशा से चली। इस दौरान हवा की 8 से 10 किलोमीटर प्रतिघंटे से चली।

इलाका सूचकांक
जहांगीरपुरी 272

न्यू मोती बाग 260
मुंडका 265

दिलशाद गार्डन 231
आरके पुरम 203

नॉर्थ कैंपस : 253
सोनिया विहार : 245

आनंद विहार 246
वजीराबाद 264
विज्ञापन

अभी राहत के आसार नहीं भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के अनुसार शुक्रवार को हवाओं का रुख उत्तर-पश्चिम की ओर रहेगा। वहीं, हवा 8 से 10 किलोमीटर प्रतिघंटे से गति से चली। इसी तरह हवा शनिवार को हवा उत्तर पश्चिम से पश्चिम की दिशा से आएंगी, इससे हवा खराब श्रेणी रहने का अनुमान है। इस दौरान हवा की गति 8 से 10 किलोमीटर प्रतिघंटा रहेगी और आसमान साफ रहने की संभावना है। हालांकि, सुबह के वक्त हल्की धुंध नजर आ सकती है। आईआईटीएम के मुताबिक आने वाले छह दिनों में हवा खराब श्रेणी में रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें